{"_id":"66ef0b84d6755c7fc00fa6fd","slug":"fogging-done-in-nguran-to-deal-with-dengue-jind-news-c-199-1-jnd1001-123351-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेंगू से निपटने के लिए नगूरां में करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेंगू से निपटने के लिए नगूरां में करवाई फॉगिंग
Sat, 21 Sep 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के संभावित खतरों को देखते हुए पंचायत के सहयोग से नगूरां गांव के 460 घरों में फॉगिंग करवाई, ताकि डेंगू के डंक पर प्रहार किया जा सके। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने किया।
उन्होंने बताया कि डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास घरों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान टीम ने फॉगिंग के अलावा डेंगू-मलेरियारोधी अभियान के तहत हौदी, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे, छत पर पड़े कबाड़, नारियल के खोल, प्लास्टिक की बोतल की जांच की। जिन घरों में लार्वा मिला उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। नगूरां की सरपंच मोनिका खटकड़ ने लोगों से आह्वान किया कि अपने घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप खटकड़, पंच रामनिवास, अभिषेक सैनी, अमन व विनित, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।