फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog slows down the speed of vehicles, increases chill

Jind News: धुंध से वाहनों की रफ्तार धीमी, ठिठुरन बढ़ी

Wed, 06 Dec 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down the speed of vehicles, increases chill
05जेएनडी40 : सुबह के समय धुंध के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
जींद। धीरे-धीरे जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही अब धुंध ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह गहरी धुंध छाई रही, जो लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास कुछ कम हुई। इस धुंध के कारण दृश्यता दस मीटर के आसपास रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड व धुंध का गेहूं व सरसों की फसल को काफी लाभ होगा। बुधवार व वीरवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह का आगाज धुंध के साथ ही हुआ। सुबह पांच बजे गहरी धुंध छाई रही। धीरे-धीरे सूर्य निकलते के साथ ही धुंध छंटनी शुरू हो गई और नौ बजे बिल्कुल धुंध खत्म हो गई। सुबह के समय धुंध व ठंड होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। पिछले दो दिन से लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने व धुंध से गेहूं व सरसों की फसल को काफी लाभ होगा। धुंध व ठंड में गेहूं की फसल फुटाव अधिक करती है। सरसों की फसल भी ठंड के कारण ही अधिक बढ़ती है।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए करें उपाय
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि धीर-धीरे सर्दी बढ़ती जा रही है। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्म कपड़े पहनने शुरू कर देने चाहिएं। इस समय सर्दी के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है और लोग बीमार हो सकते हैं। इसलिए ठंड से बचाव के लिए अभी से उपाय शुरू करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक रखें विशेष सावधानी
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने की संभावना हो जाती है। इसलिए वाहन चालकों को धुंध में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिएं। धुंध हो तो वाहनों को धीरे-धीरे चलाएं तथा अपने वाहन की लाइट जलाकर रखें। यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नेशनल हाइवे पर अपनी लाइन में चलें तथा यदि वाहन खराब हो जाए तो उसे तुरंत सड़क के एक तरफ खड़ा कर दें। हर वाहन पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं।

05जेएनडी40 : सुबह के समय धुंध के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

05जेएनडी40 : सुबह के समय धुंध के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed