Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog once again slowed down trains; the Dhauladhar Express arrived four hours late.

Jind News: धुंध ने फिर रोकी ट्रेनों की रफ्तार, धौलाधार एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची

Sat, 27 Dec 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fog once again slowed down trains; the Dhauladhar Express arrived four hours late.
26जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछले तीन-चार दिन राहत के बाद शुक्रवार को धुंध न फिर ट्रेनों की रफ्तार पर पर ब्रेक लगा दिया। धुंध के कारण शुक्रवार को भी 13 ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से जींद पहुंची। यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह घनी धुंध छाई हुई थी। इससे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे की जगह 11:27 बजे जींद पहुंची। अवध-असम एक्सप्रेस सुबह 4:27 बजे की जगह 5:59 बजे, दिल्ली-जाखल पैसेंजर सुबह 6:01 बजे की जगह साढ़े सात बजे, धौलाधार एक्सप्रेस सुबह 06:52 बजे की जगह 09: 37 बजे जींद पहुंची।
विज्ञापन

डीएमयू सुबह 08:04 बजे की जगह आठ बजकर 52 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 56 मिनट की जगह सुबह नौ बजकर 57 मिनट, कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर 12 बजकर 10 मिनट की जगह दो बजकर 52 मिनट पर जीद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार-जींद पैसेंजर दोपहर एक बजे की जगह दोपहर दो बजकर नौ मिनट, फरक्का एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 18 मिनट की जगह दोपहर बाद पौने तीन बजे, बठिंडा सुपरफास्ट सुबह नौ बजकर 37 मिनट की जगह दस बजकर सात मिनट पर रेलवे जंक्शन पहुंची।
श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर बाद तीन बजकर 16 मिनट की जगह तीन बजकर 55 मिनट, ट्रेन नंबर 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस शाम सवा छह बजे की जगह रात 12 बजे, ट्रेन नंबर 12137 पंजाब मेल रात पौने 12 बजे की जगह लगभग साढ़े 12 बजे जींद पहुंची।

वर्जन
धुंध का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है। इस कारण ट्रेन प्रभावित हुईं और देरी से जींद जंक्शन पहुंची।-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद

26जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

26जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article