फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog havoc: Home Guard jawan dies in Safidon due to collision with unknown vehicle, school bus overturned by truck, three girls injured

धुंध का कहर : अज्ञात वाहन की टक्कर से सफीदों में होमगार्ड के जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से पलटी स्कूल बस, तीन छात्राएं घायल

Thu, 24 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Home Guard jawan dies in Safidon due to collision with unknown vehicle, school bus overturned by truck, three girls injured
पलटा घी के टिन से भरा ट्रक। - फोटो : Jind
जींद। जिले में धुंध का कहर शुरू हो गया है। धुंध के कारण खेड़ी व जामनी के बीच बुधवार रात और दनौदा गांव के पास वीरवार सुबह अलग-अलग दो हादसों में होमगार्ड जवान की मौत और तीन छात्राएं घायल हो गई। घायल एक छात्रा का हिसार और दो का बरवाला के अस्पताल में इलाज चल रहा है। धुंध के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गंवाते हैं। इसलिए वाहन चालकों को धुंध में बचकर और सावधानी से चलना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे कई ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध छाने लगी थी। इस दौरान खेड़ी और जामनी के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सफीदों में तैनात बहादुरगढ़ निवासी 29 वर्षीय होमगार्ड के जवान बिजेंद्र की मौत हो गई। बिजेंद्र सफीदों से किसी काम के कारण जींद गया था। रात को जब वह जींद से लौट रहा था तो हादसे में घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई दीपक ने बताया कि उसका भाई सफीदों में होमगार्ड के पद पर नौकरी करता था। वह कार्यालय के किसी काम से जींद भेजा गया था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय खेड़ी व जामनी के मध्य अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बिजेंद्र की मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में 11 छात्राएं थीं सवार, सुबह दृश्यता थी सिर्फ 20 मीटर
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर दनौदा गांव के पास वीरवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस पलट गई। इससे तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक छात्रा को हिसार और दो को बरवाला रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि वीरवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही।
जानकारी के अनुसार एसडी महिला कॉलेज की बस वीरवार को दनौदा गांव मेें छात्राओं को लेकर कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान गांव भिखेवाला के पास नरवाना की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस सड़क पर पलट गई। बस में 11 छात्राएं सवार थीं, इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर यातायात व्यवस्था सुचारु करवाई। वहीं, एक अन्य हादसे में कस्बे के केएम कॉलेज के पास दिल्ली पटियाला हाईवे पर एक कैंटर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन चालकों को चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोहरे में कार से टकराकर पलटा घी के टिन से भरा ट्रक
उचाना के शिवानिया पब्लिक स्कूल के सामने वीरवार सुबह घने कोहरे के कारण घी के टिन से भरे ट्रक की टाटा इंडिगो कार से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक पलट गया जिससे घी के टिन बिखर गए वहीं, गाड़ी चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पटियाला चौक : मोपेड पर घर जा रहे दंपती को ट्रक ने कुचला, मौत
ईंटल खुर्द गांव से घरेलू सामान की खरीदारी करने आए बुजुर्ग दंपती की वीरवार सायं करीब साढ़े चार बजे को हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग दंपती खरीदारी करके वापस गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पटियाला चौक पर एक ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग दंपती सड़क पर गिर गया और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

शहर थाना पुलिस को दिए बयान में ईंटल खुर्द निवासी मृतक के भतीजे अनिल ने बताया कि उसका 61 वर्षीय ताऊ बलराज व 59 वर्षीय ताई रोशनी देवी घर से शहर में घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए आए थे। सामान खरीदकर जब वे अपनी मोपेड पर जा रहे थे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक चालक हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला निवासी सूरज प्रकाश को हिरासत में लिया लिया है। चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सड़क पर पलटी स्कूल बस।

सड़क पर पलटी स्कूल बस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed