फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FLS test for Class III will be conducted in March to assess the efficiency of the children.

Jind News: बच्चों की दक्षता आकलने के लिए मार्च में होगा कक्षा तीसरी का एफएलएस टेस्ट

Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
FLS test for Class III will be conducted in March to assess the efficiency of the children.
27जेएनडी20: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इक्कस में बैठक में मौजूद अ​​धिकारी। संवाद - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
जींद। जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई की बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ईक्कस में शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने की जबकि प्रधानाचार्य डायट मुन्नी देवी ने सचिव के रूप में मंच संचालन किया। बैठक में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, एबीआरसी, बीआरपी और क्लस्टर हेड शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य केंद्र निपुण भारत मिशन के तहत चल रही एफएलएन गतिविधियों की समीक्षा रहा। जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने जिले की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए सेंसस रिजल्ट और सी कैटेगरी में आए विद्यालयों के बारे में चर्चा की। विशेष रूप से जिले के बॉटम दस विद्यालयों की एफएलएन विजिट रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने घोषणा की कि मार्च में कक्षा तीसरी के बच्चों के लिए एफएलएस पेपर आयोजित किया जाएगा जिससे बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता का आकलन हो सके। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल, सुरेश मलिक और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमनदीप, प्रवीण, बलराज, कुसुम, सुमन और पुष्पा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष ध्यान
प्रधानाचार्य मुन्नी देवी ने कहा कि एफएलएन कार्यक्रम रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर समझ विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने एबीआरसी और बीआरपी को निर्देश दिए कि वे निर्धारित विजिट समय पर पूरी करें और उन बच्चों पर विशेष ध्यान दें जिनकी दक्षता कमजोर है। डीईईओ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक डीपीआईयू सदस्य एक ऐसे विद्यालय को गोद ले, जहां एफएलएन गतिविधियां कमजोर हैं, ताकि वहां व्यक्तिगत रूप से सुधार लाया जा सके।

बाक्स
वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी
सत्र के समापन को देखते हुए कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे परीक्षाओं से पूर्व बच्चों की शैक्षणिक कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करें। डीपीसी समग्र शिक्षा किरण बाला और उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर ने कहा कि यह मिशन बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed