{"_id":"67e5958ca106f8bdef09c646","slug":"flag-march-on-foot-from-bankhand-mahadev-temple-tomorrow-jind-news-c-199-1-jnd1002-132152-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बनखंड महादेव मंदिर से पैदल ध्वजा यात्रा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बनखंड महादेव मंदिर से पैदल ध्वजा यात्रा कल
Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
27जेएनडी02-बैठक में उपस्थित समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल और संस्था के पदाधिकारी। स्रोत संस्था
जींद। जय मां बनभौरी सेवा समिति की बैठक प्रधान सुनील गोयल के प्रतिष्ठान पर हुई। समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में 29 मार्च की ध्वजा यात्रा और मंगल पाठ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि 29 मार्च को बनखंड महादेव मंदिर से बनभौरी धाम तक की पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं जय मां बनभौरी सेवा समिति जींद के उपप्रधान सोनू जैन ने कहा कि ध्वजा यात्रा की रवानगी से पहले 29 मार्च को बनखंड महादेव मंदिर में सुबह मां बनभौरी का मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। बनभौरी धाम के पुजारी सोनू कौशिक और भजन प्रवाहक पंडित रमेश कौशिक यह मंगल पाठ करेंगे। इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लिए बनखंड महादेव मंदिर से यात्रा शुरू करेंगे। प्रधान सुनील गोयल ने कहा कि यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग देवीलाल चौक अंडरपास, चक्कर रोड, घंटाघर, बैक रोड, रामराये गेट, झांझ गेट और पटियाला चौक से होती हुई 30 मार्च को बनभौरी धाम पहुंचेगी। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, रायपुर से समाजसेवी अनिल कुमार गर्ग, अग्रोहा धाम जींद के प्रधान अशोक गोयल, जियालाल गोयल, अनीश बंसल और सीमा महंत अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभी अतिथिगण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर अशोक गोयल, सुनील गर्ग, जितेंद्र गर्ग, शिव कुमार गोयल मौजूद रहे।