फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five years ago, after the production of the accused of murder in a land dispute, died while returning

पांच साल पहले जमीन के विवाद में हत्या करने के आरोपी की पेशी के बाद लौटते समय हुई मौत

Wed, 08 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five years ago, after the production of the accused of murder in a land dispute, died while returning
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jind
अदालत में सुनवाई के बाद जेल वापस ले जा रहे व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। व्यक्ति निडानी गांव में पांच वर्ष पहले जमीन के लिए हुए विवाद में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल में था। मरने वाले सुरजा के साथ हत्या का आरोपी उसका बेटा कृष्ण व राजेश भी थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 2016 में निडानी गांव में खेत के रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। इसमें गोली मारकर हत्या करने के आरोप में सुरजा व उसके बेटे कृष्ण व राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी समय से तीनों जेल में बंद थे। निडानी निवासी कृष्ण ने सुरजा व उसके बेटों पर अपने चचेरे भाई मंगल की हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि 21 जुलाई को कृष्ण ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से मंगल पर गोली चलाई थी, जो उसके सीने में लगी थी। जब मंगल ने बचाव के लिए राजबीर के मकान में शरण ली तो आरोपियों ने उस पर फिर गोली चलाई, जिसमें राजबीर की बेटी पूजा भी घायल हो गई थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में राजेश, कृष्ण व उनके पिता सुरजा और राजेश के भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की थी। जांच के दौरान चारों को जेल भेज दिया गया था। उसी समय से यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed