{"_id":"68d6db8f3ca042e2d006e97d","slug":"five-villages-will-soon-get-canal-water-from-the-drinking-water-project-worth-rs-35-crore-87-lakh-jind-news-c-199-1-jnd1002-141586-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 35 करोड़ 87 लाख की पेयजल परियोजना से जल्द मिलेगा पांच गांवों को नहरी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 35 करोड़ 87 लाख की पेयजल परियोजना से जल्द मिलेगा पांच गांवों को नहरी पानी
Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी04-ईक्कस गांव के जलघर पर जांच करते हुए रणधीर मताना। स्रोत विभाग
जींद। शहर के नजदीक बसे पांच गांवों में जल्द ही 35 करोड़ 87 लाख की पेयजल परियोजना से नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए शुक्रवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता रणबीर सिंह ने गांव ईक्कस के जलघर और हांसी ब्रांच का निरीक्षण करने के उपरांत गांव ईंटल कलां में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों से बातचीत की और जानकारी दी। उपमंडल अभियंता ने कहा कि जल जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
इसलिए हर उपभोक्ता तक साफ व स्वच्छ जल पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए विभाग की ओर से समय-समय पर उपभोक्ताओं की मांग व आवश्यकता अनुसार नए जलघर, बूस्टर, नए ट्यूबवेल और पेयजल पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जींद के विभिन्न गांवों में कई स्कीम के तहत पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्यों पर काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में जींद शहर के नजदीक पांच गांव की पेयजल सप्लाई की 35 करोड़ 87 लाख की परियोजना पर भी काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
इस परियोजना में ट्यूबवेल आधारित गांव ईंटल कलां, ईंटल खुर्द व जलालपुर कलां में तीन नए जलघर बनाए जाएंगे। जबकि संगतपुरा और जाजवान गांव में जलघर का सुधारीकरण कर इन पांचों गांवों को एक जगह से राॅ वाटर लिफ्टिंग कर पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए ईक्कस में जलघर बनाया गया है, जहां हांसी ब्रांच से पानी लिया जाएगा और पांचों गांवों में पहुंचाया जाएगा। इससे ग्रामीणों की पेयजल से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा।
-- -- -- -- -
बिना टेप वाले कनेक्शन धारकों को दिया जा रहा नोटिस
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने ग्रामीणों को बताया कि पेयजल संरक्षण के लिए जिले के कई गांव में जल व स्वच्छता सहायक संगठन व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम की ओर से जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना टेप वाले कनेक्शन धारकों को पहले नोटिस दिया जाता है और उसके बाद कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ईंटल कलां के सरपंच रामनिवास ने कहा कि जलघर के लिए जितनी जमीन की आवश्यकता थी वह ग्राम पंचायत की ओर से उपलब्ध करवा दी गईं हैं।