फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five villages of the subdivision will get clean drinking water, an estimate of Rs 10 crore is ready.

Jind News: उपमंडल के पांच गांवों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार

Wed, 17 Jun 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five villages of the subdivision will get clean drinking water, an estimate of Rs 10 crore is ready.
फोटो 17जेएनडी20-घसो गांव का जलघर, जहां से पुराने पाइप लाइन बदली जाएगी। स्रोत ग्रामीण
उचाना। उपमंडल के पांच गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गांव घसो खुर्द, घसो कलां, सुरबरा, दरोली खेड़ा और झील में योजना के तहत जर्जर हो चुकी पेयजल पाइपलाइन बदली जाएंगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अब तक पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जलघरों में पानी के टैंक, फिल्टर, चारदीवारी, पानी सप्लाई मोटर और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य भी करवाए जाएंगे। ग्रामीणों की लंबे समय से मांग रही है कि खराब हो चुकी पाइपलाइनों को बदला जाए और उन इलाकों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाई जाए जहां अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। ग्रामीण मंदीप, सुरेंद्र, बलवान और राजा ने बताया कि कई क्षेत्रों में आज भी पेयजल पाइपलाइन नहीं पहुंची है जबकि जहां पाइपलाइन मौजूद है, वहां कई स्थानों पर वह जर्जर हो चुकी है। इसके कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है और कई बार गंदा पानी भी सप्लाई में पहुंच जाता है।

वर्जन
पांचों गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इसमें नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी जर्जर पाइपलाइन बदलने, जलघरों में चारदीवारी, फिल्टर, पानी के टैंक, सप्लाई मोटर और अन्य मरम्मत कार्य शामिल हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -सुनीता, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article