फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five thousand rupees were looted after assaulting an electricity worker

Jind News: बिजली कर्मचारी से मारपीट कर पांच हजार लूटे

Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees were looted after assaulting an electricity worker
जींद। बिटानी नहर पुल पर बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट कर तीन युवकों ने उसकी बाइक तथा पांच हजार रुपये लूट लिए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव आसन निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों बिजली बोर्ड में कार्यरत है। वह एक अप्रैल को देर शाम ड्यूटी कर गांव हाट से घर लौट रहा था। जब वह गांव बिटानी के निकट नहर पुल पर पहुंचा तो किसी ने बिंडा फेंककर उसे मारा, जो उसके चेहरे पर लगा। इस पर उसने बाइक को रोका तो तीन युवक आए और उससे पांच हजार रुपये और बाइक छीन ली। तीनों युवक गांव हाट की तरफ फरार हो गए। राहगीरों के सहयोग ने उसने घटना की सूचना पुलिस तथा परिजनों को दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed