{"_id":"6519c1407e07762b2a0ddb24","slug":"five-thousand-quintals-of-pr-paddy-reached-nguran-procurement-center-waiting-for-purchase-jind-news-c-199-1-jnd1001-6523-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगूरां खरीद केंद्र पर पहुंचा पांच हजार क्विंटल पीआर धान, खरीद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगूरां खरीद केंद्र पर पहुंचा पांच हजार क्विंटल पीआर धान, खरीद का इंतजार
Mon, 02 Oct 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। नगूरां खरीद केंद्र पर मिलर अलॉट नहीं होने से किसानों और आढ़तियों को फिलहाल पीआर धान की खरीद का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नगूरां खरीद केंद्र पर अभी तक पांच हजार क्विंटल के करीब पीआर धान पहुंचा है। धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है।
नगूरां खरीद केंद्र पर पीआर धान लेकर पहुंचे किसान मनबीर, हवा सिंह, राजेश, विकास, संदीप, लहरीराम, बनवारी, रामरूप, महाबीर ने बताया कि कई दिनों से धान की फसल लेकर पहुंचे हुए हैं, लेकिन अभी तक मिलर अलाॅट नहीं होने से पीआर धान की फसल की खरीद नहीं हो रही है। इसके चलते किसानों और आढ़तियों काे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें पूरी रात सेंटर पर धान की रखवाली में गुजारनी पड़ रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने खरीद के लिए परचेज सेंटर पर हैफेड और वेयर हाउस को अधिकृत किया हुआ है, लेकिन इन दोनों एजेंसियों ने एक दिन 400 क्विंटल के करीब पीआर धान की खरीद के बाद खरीदारी बंद कर दी है। इसके कारण किसानों और आढ़तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द परचेज सेंटर पर मिलर अलाॅट करने की मांग की है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
मिलर अलॉट नहीं होने से किसानों में रोष : प्रधान
परचेज सेंटर के प्रधान जस्सा ने बताया कि सेंटर पर पांच हजार क्विंटल के करीब पीआर धान पहुंच चुका है, लेकिन उप मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद किसानों की धान की फसल नहीं बिक रही है। सेंटर पर अभी तक मिलर ही अलाॅट नहीं हुआ है। इसके कारण किसानों और आढ़तियों को मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाना पड़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सेंटर पर मिलर अलॉट करने की बात कही है।
मिलर अलाॅट नहीं होने से बनी परेशानी : सुपरवाइजर
परचेज सेंटर सुपरवाइजर राजबीर ने बताया कि सेंटर पर मिलर अलॉट नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों का अवगत करवाया हुआ है। मिलर अलॉट होते ही खरीद का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अधिकृत दोनों एजेंसियों ने फिलहाल 400 क्विंटल के करीब पीआर धान खरीदा है।