फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five prisoners in district jail attacked and injured a prisoner by attacking them with utensils and bricks.

जिला कारागार में पांच बंदियों ने बर्तन और ईंटों से हमला कर एक बंदी को किया घायल

Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five prisoners in district jail attacked and injured a prisoner by attacking them with utensils and bricks.
जिला कारागार में वीरवार सुबह गिनती के दौरान एक बंदी पर दूसरे बंदियों ने बर्तन व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में बंदी को बचाने के लिए दूसरे बंदियों पर जेल प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी दी गई है। घायल बंदी को नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जिला कारागार में जैसे गिनती हुई तो ब्लॉक नंबर 10 में बंद जींद के अमित उर्फ मंगल, ब्लॉक 9 के बंदी रामगढ़ निवासी परमजीत, करेला गांव के विकास, पड़ाना गांव के सोमबीर और जींद की गुप्ता कॉलोनी के बिजेंद्र ने ब्लॉक नंबर 10 के बंदी पनिहार गांव निवासी कुलदीप पर बर्तनों, वाइपर और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें कुलदीप को काफी चोटें आईं। इस दौरान कुलदीप को बचाने के लिए जेल प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा। जिला कारागार प्रशासन ने सिविल लाइन पुलिस थाना को घटना की लिखित शिकायत भेजकर हमले के आरोपी बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि जेल से शिकायत मिली थी कि बंदियों के बीच मारपीट हुई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed