फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five people including two women died of corona

दो महिलाओं समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five people including two women died of corona
कोराना संक्रमण के मामलों में पिछले कई दिनों से कमी आने के बावजूद भी इससे मरने वालों की संख्या लगातार जारी है। लॉकडाउन के बाद से संक्रमण व मौत के आंकड़ों में आई कमी से जिले में कोरोना को लेकर दहशत भी कम हुई। अब फिर से शहर के बाजारों में बढ़ रही भीड़ से दोबारा संक्रमण में उछाल होने का डर आमजन के साथ प्रशासन को भी बना है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से मई में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों की मौत के मामलो ने लोगोें को चिंता में डाला हुआ है। वीरवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हिसार जिले के गांव मिर्चपुर निवासी 70 वर्षीय सुनेहरी व अर्बन इस्टेट निवासी 69 वर्षीय जोगेंद्र पाल की नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में मौत हो गई, जबकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल गांव दरियावाला निवासी 55 वर्षीय बलजीत, सुंदर नगर निवासी 41 वर्षीय शीतल की मौत हो गई। जबकि चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल गांव मलार निवासी 45 वर्षीय महीपाल की वीरवार को मौत हो गई। प्रशासन ने शवों का कोविड नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक 174631 लोगों का हुआ टीकाकरण
जींद। कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत वीरवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 966 युवाओं समेत कुल 2419 लोगों का टीकाकरण हुआ। एक जून के बाद 45 वर्ष से ज्यादा की आयु के लोगों को दूसरी डोज लगानी शुरू की जाएगी। अब तक जिले में 174631 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को चार हेल्थ वर्कर को पहली और चार को ही दूसरी डोज दी गई। 38 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली और पांच फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज दी गई। 18 से 44 आयु वर्ग के 966 युवाओं को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग के 803 लोगों को पहली और 96 को दूसरी डोज लगी। 60 वर्ष से ज्यादा आयु के 382 लोगों को पहली और 121 को दूसरी डोज लगी। वीरवार को 2193 लोगों को पहली और 226 लोगों को दूसरी डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed