{"_id":"613ba7a78ebc3eb6907c71b8","slug":"five-people-including-two-women-accused-of-cheating-rs-1-43-crore-jind-news-rtk623590981","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर लगाया 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर लगाया 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप
विज्ञापन
सरस्वती राइस एंड जनरल मिल तरावड़ी की दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर एक करोड़ 43 लाख 23 हजार 425 रुपये हड़पने के आरोप में जुलाना पुलिस ने दर्ज किया है।
जुलाना निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी जुलाना की नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 92 है। इसमें वह कमीशन एजेंट के रूप में काम करता है। उसने बताया कि सरस्वती राइस एंड जनरल मिल तरावड़ी निवासी प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, श्रवण, प्रदीप की पत्नी नीतू व दीपक की पत्नी पूनम ने धोखाधड़ी कर एक करोड़ 43 लाख 23 हजार 425 रुपये हड़प लिए। जब उसने रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पांच नवंबर 2018 से 20 जनवरी 2019 तक इन लोगों ने धान खरीद कर 15 दिन में रुपये देने की बात कही थी। इन लोगों ने उससे चार करोड़ 57 लाख 71 हजार 93 रुपये का धान खरीदा था। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके 3 करोड़ 14 लाख 47 हजार 658 रुपये दे दिए, लेकिन बचे हुए रुपये मांगे तो जल्द देने की बात कही।
निखिल ने बताया कि पांचों ने फर्म बनाकर जुलाना की नई अनाज मंडी के अलावा कई मंडियों से धान खरीदा था। रुपये नहीं देने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि आढ़ती की शिकायत पर पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।