{"_id":"5eefa24d8ebc3e433e4cb826","slug":"five-people-including-havildar-and-elderly-were-found-corona-positive-jind-news-rtk5605063192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार और बुजुर्ग समेत पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार और बुजुर्ग समेत पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Jind
जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो दिन में कोरोना के 11 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को छह मरीज मिलने के बाद रविवार को पांच पॉजिटिव मिले। इसमें पुलिसकर्मी और एक बुुजुर्ग शामिल है। जींद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। इसमें 37 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग को पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। इसमें रोहतक रोड निवासी 52 वर्षीय फरीदाबाद में तैनात हवलदार शामिल है। इस पुलिस कर्मी ने 20 जून को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी व्यक्ति फरीदाबाद में खुद का कार्यालय चलाता है। 19 जून को वह अपनी गाड़ी से घर आया था। बुखार होने पर उसने 20 जून को नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं तीसरा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सावित्री नगर में अपनी बेटी के यहां आया 65 वर्षीय वृद्ध है। दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति ने जींद पहुंचने पर नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। रविवार को इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं गांव झांझ निवासी 24 वर्षीय धारूहेड़ा अमेजन कंपनी में कार्य करता है। वह 20 जून को रोडवेज बस से जींद पहुंचा था और उसने नागरिक अस्पताल पहुंच कर सैंपल दिया था। इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांव खांडाखेड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक फरीदाबाद नगर निगम में काम करता था वह जींद पहुंचा था, जिसने 20 जून को नागरिक अस्पताल में खांसी व बुखार के चलते कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था।
ज्यादातर कोरोना संक्रमित मरीजों की बाहरी ट्रेवलिंग हिस्ट्री
कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, वे ही ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिला के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जिनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री रही है। दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई से लौटने वालों की है। ऐसे में लोगों में दूसरे जिलों से आए लोगों के प्रति भय का माहौल है। रविवार को जिले में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। इनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री भी बाहर की है।
विज्ञापन
संपर्क में आने वाले लोगों के लिए जाएंगे सैंपल
रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन लोगों से पूछताछ कर संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा और उनके सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल को जांच के लिए भिजवाया जाएगा। जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
डॉ. मनजीत, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल जींद।