फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five people arrested with 370 liters of alcohol

370 लीटर लाहन और शराब के साथ पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five people arrested with 370 liters of alcohol
लॉकडाउन के चलते नाजायज शराब बनाने वालों से निपटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। मंगलवार को शहर और गढ़ी पुलिस ने पांच लोगों से 370 लीटर लाहन और चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है बरामद करके गिरफ्तार किया। इन्हें बाद में पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

शहर पुलिस को जानकारी मिली कि वार्ड नंबर दो गांधी नगर में एक घर में शराब बनाई जा रही है। ऐसे में यहां पुलिस की टीम ने छापा मारा तो वहां पर चलती भट्ठी मिली। यहां नरवाना निवासी सुनील उर्फ काला व इस्माइलपुर निवासी शमशेर भट्ठी चलाकर नाजायज शराब निकाल रहे थे। पुलिस ने यहां से 150 लीटर लाहन, चार लीटर शराब और शराब बनाने के बर्तन बरामद किए हैं। शहर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गढ़ी पुलिस ने गांव रेवर गांव से तीन लोगों को नाजायज शराब बनाने के लिए रखी लाहन रखने के आरोप में काबू किया है। गांव रेवर निवासी सुभाष से 60 लीटर लाहन, बलकार से 60 लीटर और धर्मबीर के कब्जे से 100 लीटर लाहन बरामद किया। बाद में तीनों को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया। पांचों लोगों के खिलाफ आबकारी व आपदा प्रबंधन अधिनियम के साथ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामले दर्ज करके पुलिस बेल पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

लगातार चलेगी कार्रवाई
डीएसपी जगत सिंह ने कहा कि लोगों को इस नाजुक समय में सरकारी आदेशों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। यह महामारी का समय है। सरकार ने शराब बेचना भी बंद किया हुआ है और इस स्थित में शराब निकाली जाए तो बेहद गलत है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed