फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five Lakhs Swindled Under the Pretext of Selling Land; FIR Registered

Jind News: जमीन बेचने के नाम पर हड़पे पांच लाख, एफआईआर दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five Lakhs Swindled Under the Pretext of Selling Land; FIR Registered
जींद। थाना शहर पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बीबीपुर निवासी फूलकुमार ने एफआईआर में बताया कि साल 2022 में 34 लाख 30 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से चार बीघा जमीन का सौदा किया था। तीन अगस्त 2022 को पांच लाख रुपये बयाने के रूप में दे दिए थे। तय हुआ था कि प्रदीप और रणबीर के परिवार की जमीन साझे खाते में है। उन्होंने कहा था कि दो जनवरी 2023 को रजिस्ट्री की तारीख से पहले खाते को अलग-अलग करवा देंगे।

जब रजिस्ट्री के दिन वह तहसील में पहुंचे और उसने पता किया तो जानकारी मिली कि इन्होंने अपनी जमीन को अलग-अलग नहीं करवाया है। इसके बाद जब उन्होंने उनसे बात की तो दोनों ने बयाने की राशि वापस करने से इनकार कर दिया। इन लोगों ने यह भी कहा कि रजिस्ट्री साझे खाते से ही होगी। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रदीप और रणबीर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed