फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five days left for elections, 1300 weapons not deposited

Jind News: चुनाव के पांच दिन बचे, 1300 हथियार नहीं हुए जमा

Tue, 01 Oct 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 01 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Five days left for elections, 1300 weapons not deposited
जींद। विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेश में आचार संहिता लागू की गई है। चुनाव में कोई दंगा न हो इसके लिए लाइसेंसी हथियार लोगों को अपने क्षेत्र के थाने में जमा करना अनिवार्य है। इसकी तरफ असलहाधारकों का ध्यान नहीं है। जिले में अभी तक 7498 लोगों ने ही अपने हथियार जमा करवाए हैं। 1300 के लगभग लोगों ने नहीं जमा करवाया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्ती बरतते हुए दो दिन में हथियार जमा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने वालों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। जिले में 8812 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। इनमें से अभी तक 7498 लोगों ने ही जिले के 12 थानों में जमा करवाए हैं, जबकि 1300 के लगभग लोगों ने अभी भी नहीं जमा किया है। अब इन पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी कर रहा है। जिले का जुलाना थाना क्षेत्र ऐसा है, जिसमें शत-प्रतिशत लोगों ने अपने हथियार जमा करवा दिए हैं। इसके अलावा गढ़ी थाना में सबसे ज्यादा हथियार जमा होने बाकी है। इस थाने के तहत 672 लाइसेंसी हथियार हैं। अभी तक 434 लोगों ने ही जमा किया है। 238 लोगों के हथियार जमा होने बाकी हैं। इसके अलावा शहर के सदर थाने का भी रिकॉर्ड हथियार जमा होने का अच्छा है। इसमें 1107 में से 23 हथियार ही जमा होने बाकी हैं। इसके अलावा 409 में 7 लोगों के हथियार जमा होने बाकी है।
विज्ञापन


किस थाने में कितने हथियार जमा हुए

थाने का नाम
कुल हथियार
जमा
बाकी

सदर जींद
1107

1084
23

शहर जींद
1191

1018
173

जुलाना थाना
801

801
801

पिल्लूखेड़ा
457

330
127

अलेवा

409

402

07

शहर सफीदों
249

163

86

सदर सफीदों
862

652

210

उचाना

641

588

53

शहर नरवाना
619

502

117

सदर नरवाना
911

701

210

गढ़ी थाना

672

434

238

जिन लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार दो दिन में नहीं जमा करेंगे उनके लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। चुनाव को देखते हुए सभी लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक जिले के सभी थानों में 7498 लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं। -सुमित कुमार, एसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed