फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five complaints were received at the resolution camp, and the SDM gave instructions for their resolution.

Jind News: समाधान शिविर में पांच शिकायतें आएं, एसडीएम ने समाधान के दिए निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five complaints were received at the resolution camp, and the SDM gave instructions for their resolution.
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नरवाना में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने के लिए सरल मंच उपलब्ध करवाना और संभव हो तो मौके पर ही समाधान कराना है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की अद्यतन स्थिति साथ लाने और समाधान के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में कृषि, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, लोक निर्माण, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed