फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five Biometric Machines Installed at Julana Grain Market; Black Marketing to be Curbed

Jind News: जुलाना अनाजमंडी में लगी पांच बायोमीट्रिक मशीनें, कालाबाजारी पर लगेगी रोक

Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five Biometric Machines Installed at Julana Grain Market; Black Marketing to be Curbed
02जेएनडी32: मंडी में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान। संवाद
जुलाना। कस्बे की नई अनाजमंडी में पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पांच बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से मंडी में फसल की आवक और बिक्री प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था को लेकर कुछ भ्रम भी फैलाए जा रहे हैं जिन्हें मार्केट कमेटी ने सिरे से खारिज किया है। मंडी परिसर के विभिन्न स्थानों पुराने कार्यालय, नए भवन, गेट नंबर चार और मंडी के बीच दो स्थानों पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। किसान को केवल गेट पास बनवाने के बाद अपनी फसल आढ़ती के पास डालनी है और उसके बाद एक बार बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना होगा जिसमें मात्र कुछ सेकंड का समय लगता है। किसान का स्वयं मंडी में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसान पहले ही तीन व्यक्तियों को अधिकृत कर सकता है, जिनमें आढ़ती, परिवार का सदस्य या ट्रैक्टर चालक शामिल हो सकता है। जो भी व्यक्ति फसल लेकर मंडी में आएगा उसी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
तीन गवाहों की आवश्यकता जैसी बातें पूरी तरह भ्रामक हैं। इस व्यवस्था का एक प्रमुख उद्देश्य दूसरे राज्यों से आने वाली फसल की अवैध एंट्री और कालाबाजारी को रोकना भी है। बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद फसल की पूरी जानकारी दर्ज हो जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाएगी।
वर्जन


मंडी में प्रवेश के दौरान ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट होना अनिवार्य रहेगा। नंबर प्लेट के साथ फोटो लेने के बाद ही गेट पास जारी किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुरक्षा और रिकॉर्ड की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। जो भी भ्रम फैलाया जा रहा है उससे किसान बचें।- कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना।

वर्जन



किसान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नई व्यवस्था में सहयोग करें। इन व्यवस्थाओं के चलते किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी और मंडी व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित होगी। - मीनू शर्मा, चेयरमैन मार्केट कमेटी जुलाना।

02जेएनडी32: मंडी में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान। संवाद

02जेएनडी32: मंडी में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान। संवाद

02जेएनडी32: मंडी में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान। संवाद

02जेएनडी32: मंडी में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article