फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   First made him drink liquor, then killed the young man by stabbing him with a knife, threw the body in the canal

Jind News: पहले शराब पिलाई, फिर चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका

Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
First made him drink liquor, then killed the young man by stabbing him with a knife, threw the body in the canal
29जेएनडी45 : सिरसा ब्रांच नहर में शव की तलाश के लिए पहुंचे गोताखोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। किसी बात को लेकर हुए विवाद की रंजिश में गांव गुरथली के दो युवकों ने उझाना गांव के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से पहले आरोपियों ने युवक को शराब पिलाई। हत्या के बाद शव को सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की।

पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। नहर से मृतक की बाइक तो मिल गई लेकिन शव का पता नहीं चल सका है। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि गांव उझाना निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गांव गुरथली निवासी गुरदास और सतनाम ने उसके भाई अजय (21) की हत्या कर दी है। पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने गुरदास को पकड़ कर उससे पूछताछ की। इस दौरान आरोपी गुरदास ने चाकू से गोदकर अजय की हत्या की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि इस घटना में सतनाम भी उसके साथ था। गुरदास ने बताया कि पहले उन्होंने अजय को शराब पिलाई फिर चाकू से उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया। पुलिस गुरदास को मौके पर लेकर गई। तलाशी के दौरान नहर से अजय की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने गुरदास व सतनाम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शाम को गोताखोर बुलाए और अजय के शव की तलाश शुरू की। फिलहाल शव का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार घटना से 20 दिन पहले सतनाम व गुरदास के साथ अजय का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने अजय की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed