{"_id":"602fe8b68ebc3ee8ef00ac78","slug":"first-grade-student-dropped-from-school-bus-emergency-window-jind-news-rtk5961968152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की आपातकालीन खिड़की से गिरा पहली कक्षा का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की आपातकालीन खिड़की से गिरा पहली कक्षा का छात्र
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का उपचार करते कर्मचारी।
- फोटो : Jind
यहां कौन करता है शिक्षा विभाग के आदेशों की परवाह....
पहली कक्षा का छात्र स्कूल बस से गिरा
बस की इमरजेंसी खिड़की का टूटा था शीश, परिजनों ने पुलिस और शिक्षा विभाग को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। शामलो कलां गांव में शुक्रवार को शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस से गिरकर पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बच्चा पहली कक्षा में पढ़ता है। परिजनों घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में लेकर गए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी। बता दें कि शिक्षा विभाग ने फिलहाल छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन निजी स्कूल छोटे-छोटे बच्चों को भी स्कूल बुलाकर आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। अभिभावकों ने इसकी शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है।
शुक्रवार सुबह शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस शामलो कलां गांव में विद्यार्थियों को लेने के लिए आई थी। शामलो कलां निवासी पहली कक्षा का छात्र हर्षित इमरजेंसी खिड़की के पास बैठ गया। इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटा होने के कारण अचानक हर्षित बस से नीचे गिर गया। इस पर दूसरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो चालक ने बस रोकी। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई। हर्षित के पिता सुमित मलिक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के बाद हर्षित को छुट्टी दे दी गई। सुमित मलिक ने कहा कि यह सब स्कूल प्रबंधन और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। बस में हेल्पर भी नहीं था। उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग व पुलिस को दी है। वहीं स्कूल के संचालक जेएस कालोनिया का कहना है कि बच्चे ने बस की इमरजेंसी खिड़की खोल दी, जिसके कारण वह गिर गया। अब छात्र ठीक है।
विज्ञापन
बस की इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। बस में हेल्पर भी नहीं है। संचालक से शीशा ठीक करवाने व हेल्पर रखने के लिए कहा गया है। छात्र ने इमरजेंसी खिड़की खोल दी, जिसके कारण वह गिर गया।
- अनिल कुमार, बस चालक
निजी स्कूल की बस से छात्र के गिरने की शिकायत आई है। इसकी विभागीय जांच की जाएगी। प्राइमरी स्कूल खोलने के आदेश नहीं है। इसके बावजूद स्कूल खोले जा रहे हैं। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश कपूर, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।
19जेएनडी32 : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का उपचार करते कर्मचारी। संवाद
19जेएनडी33 : बस से गिरकर घायल हुआ बच्चा हर्षित।

बस से गिरकर घायल हुआ पहली कक्षा का छात्र हर्षित।- फोटो : Jind