फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   First called in office, then stripped and beaten, accused of signing blank check

पहले कार्यालय में बुलाया फिर कपड़े उतारकर पीटा, खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप

Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
First called in office, then stripped and beaten, accused of signing blank check
दालमवाला गांव के व्यक्ति ने दो लोगों को अपने शहर की इंप्लाइज कॉलोनी स्थित कार्यालय में बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। उसने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर दोनों के कपड़े उतारकर बुरी तरह से पीटा और जातिसूचक गालियां देते हुए खाली चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक नामजद के अलावा तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ताना निवासी रामफल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को शाम 5 बजे उसे तथा उसके साथी लखमीरवाला गांव के इंद्र सिंह को दालमवाला के नरेश ने इंप्लाइज कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। जब वह इंद्र सिंह के साथ कार्यालय पहुंचा तो नरेश ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उसने अपने 3-4 साथियों को बुलाया, जिन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद उन्होंने उनसे 3 लाख रुपये की मांग की। जब उन्होंने देने से मना किया तो उन दोनों के कपड़े उतरवा दिए और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उसको जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने घर से चेक मंगवाने के लिए कहा तो उन्होंने घर से चेक मंगलवाए। फिर दोनों से 4-4 खाली चेक लेकर उन पर साइन करवा लिए। उनकी मोटरसाइकिल और कार छीनकर उनको भगा दिया। जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में दालमवाला के नरेश को नामजद कर 3-4 अन्य के खिलाफ अपहरण करने, बाइक और कार छीनने, जातिसूचक गाली देने, मारपीट करने, चेक पर हस्ताक्षर करवाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed