{"_id":"69d7ec7fff242db5d207ce52","slug":"firefighters-strike-over-demands-continues-for-a-second-day-jind-news-c-199-1-jnd1010-151351-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों को लेकर फायर कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों को लेकर फायर कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
09जेएनडी20: धरने पर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फायर कर्मचारी कार्यालय में धरने पर बैठे रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद स्थित कालका केमिकल स्टील कंपनी में लगी भीषण आग में दो फायर कर्मचारी भवी चंद्र शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाए।
इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और फायर कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग भी उठाई गई। गुरथली ने बताया कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने संगठन को बातचीत के लिए बुलाया है। यदि मांगें मान ली जाती हैं तो संगठन के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी, अन्यथा यह आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने को समर्थन देने पहुंचे सफाई कर्मचारी प्रधान बंटी बेदी ने कहा कि यदि फायर कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने में पवन कुमार, विनोद कुमार, रामनिवास, जयभगवान, सुभाष चंद, सत्यवान नैन, सोहन लाल, कमलजीत, प्रवीण कुमार व जोगिंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।