{"_id":"69f10e21955489452f00e6ba","slug":"firefighters-outraged-by-ministers-statement-hunger-strike-continues-on-day-21-jind-news-c-199-1-sroh1009-152471-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंत्री के बयान पर भड़के फायर कर्मचारी, हड़ताल के 21वें दिन भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंत्री के बयान पर भड़के फायर कर्मचारी, हड़ताल के 21वें दिन भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन
28जेएनडी10: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
- फोटो : 1
नरवाना। हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रही। इस दौरान दो कर्मचारी राज्य उपप्रधान सत्यवान पान्नू और सत्यवान नैन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। धरने की अध्यक्षता डीओ पवन ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
धरने को समर्थन देने पहुंचे यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार फायर कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति लागू नहीं करती और पे-रोल व कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर समायोजित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने मंत्री विपुल गोयल के हालिया बयान को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एक और दो मई को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी काम बंद कर इस आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रधान ने बताया कि फरीदाबाद की कालका स्टील कंपनी में हुए अग्निकांड में दो फायर कर्मी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि शहीद कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक शहीदों को न्याय और कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राममेहर, सोहन लाल, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुभाष चंद, प्रवीण कुमार, अंग्रेज सिंह, रामनिवास सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।