Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Firefighters angry after meeting inconclusive

Jind News: बेनतीजा बैठक के बाद फायर कर्मचारियों में रोष

Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Firefighters angry after meeting inconclusive
10जेएनडी10: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। फायर कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही जिससे क्षेत्र के फायर स्टेशन लगभग खाली नजर आए। कर्मचारियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। वहीं 11 अप्रैल को रोहतक में बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता अंग्रेज सिंह ने की। धरने को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नरवाना के प्रधान विक्रम संधू और सचिव सुनील नैन पहुंचे। वहीं रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान राजेंद्र शर्मा ने भी कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फायर कर्मचारियों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो सर्व कर्मचारी संघ इस आंदोलन को अपने हाथ में लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष 22 सूत्रीय मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ड्यूटी के दौरान मौत हुई कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को पक्की नौकरी और शहीद का दर्जा देने की मांग प्रमुख है।
इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, पे-रोल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता, 7500 रुपये वर्दी भत्ता और 500 रुपये धुलाई भत्ता देने की मांग भी शामिल है।

धरने में राजा सिंह गुरथली, सत्यवान पान्नू, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, रामनिवास, सत्यवान नैन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed