फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire broke out in the junk lying on the third floor of the civil hospital

नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पड़े कबाड़ में लगी आग

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the junk lying on the third floor of the civil hospital
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में लगी आग। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पड़े कबाड़ में शुक्रवार शाम आग लग गई। धुएं को देखकर बिजली कर्मचारी संदीप ने इसकी सूचना पुलिस तथा चिकित्सकों के दी। अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नफे सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ में जलती बीड़ी फेंकने से आग लगी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की छत पर काफी कबाड़ पड़ा है। इसमें बेड पर बिछाए जाने वाले गद्दे, टूटी हुई कुर्सियां, पुरानी चादरें पड़ी हैं। शुक्रवार शाम तीन बजे कुछ कर्मचारी यहां सफाई करने के लिए गए थे। लगभग पांच बजे यहां से धुआं उठाता दिखाई दिया और आग लग गई। स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि किसी कर्मचारी ने जलती बीड़ी या सिगरेट यहां फेंक दी होगी, जिससे आग लगी है। फिलहाल आग लगने के ठोस कारणों का पता नहीं चला। हालांकि इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन काफी धुआं उठने के कारण अस्पताल में दाखिल मरीजों को जरूर परेशानी हुई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। आग से कुछ कबाड़ जला है। कोई नुकसान नहीं हुआ। फिर भी यह गंभीर मामला है। आग लगने के कारणों का पता करवाया जाएगा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed