{"_id":"6727d4a39cf735a2090a2067","slug":"fire-broke-out-in-paddy-straw-collected-in-manoharpur-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-125170-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मनोहरपुर गांव में एकत्रित की गई धान की पराली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मनोहरपुर गांव में एकत्रित की गई धान की पराली में लगी आग
विज्ञापन
03जेएनडी01: मनोहरपुर गांव में पराली में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करती दमकल विभाग की टीम। स
जींद। मनोहरपुर गांव में एकत्रित की गई धान की पराली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आगजनी में लगभग 150 एकड़ से ज्यादा की स्टोर की गई पराली जल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने रात को लगभग चार घंटे में आगजनी पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मनोहरपुर गांव निवासी सोनू धान की पराली को किसानों से खरीदकर स्टोर करता है, बाद में वह पराली को काटकर राजस्थान, यूपी व हरियाणा समेत अन्य स्थानों पर बेचने का काम करता है। बीते कई वर्षों से वह काम कर रहा था। शनिवार रात को गांव के नजदीक बने फीडर के पास रखी धान की पराली के ढेर में अचानक से आग लग गई।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। बाद में पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पाया गया। पराली के मालिक सोनू ने बताया कि आग किसने लगाई है, इसकी जानकारी नहीं लगी। इससे उसको लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।