फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire broke out in a moving vehicle, a major accident averted

Jind News: चलती गाड़ी में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Tue, 18 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving vehicle, a major accident averted
17जेएनडी 36: आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी।
जींद। हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने मिनी बाईपास पर सोमवार दोपहर को एक चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गाड़ी के आगे बोनट के अंदर से धुआं उठा तो चालक ने कार को रोक दिया और नीचे उतर गया और डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। समय रहते गाड़ी में बैठे दोनों युवक सुरक्षित उतर गए। अजमेर बस्ती निवासी यश व अभिमन्यु ने बताया कि वह शहर से टाटा इंडिगो सीएस गाड़ी में अपने घर की तरफ जा रहे थे। रजबाहा रोड जेडी 7 पर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचे थे कि गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। दोनों ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया और खिड़की खोल कर नीचे उतर गए। दोनों नीचे उतरे ही थे कि गाड़ी के अगले हिस्से में आग भड़क उठी। सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछारें शुरू कर दी और करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पुलिस सब इंस्पेक्टर सरोज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह तुरंत पहुंच गई थी। गाड़ी को नुकसान हुआ है। गाड़ी में बैठे दोनों युवा सुरक्षित हैं।

17जेएनडी 36: आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी।

17जेएनडी 36: आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी।

17जेएनडी 36: आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी।

17जेएनडी 36: आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed