{"_id":"6505f7186c3133b75503cc14","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-cotton-factory-jind-news-c-199-1-sroh1006-5675-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रूई की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रूई की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भिवानी रोड स्थित विकास नगर में एसजेडी सर्जिकोट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रूई का गोदाम होने से थोड़ी ही देर में आग भड़क गई। आग ने रूई के गोदाम और मशीनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय करीब 20 कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। आग लगने से करीब लाखों रुपये की रूई जलकर राख हो गई। फैक्ट्री के मालिक सतीश ढिल्लों ने बताया कि तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फैक्ट्री के फायर सिस्टम से भी आग बुझाने की कोशिश की गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाडय़िों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये की रूई जल गई और मशीनों को भी काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।