{"_id":"6a6cf109bfae1e24fd036b34","slug":"fire-breaks-out-in-laborers-house-due-to-short-circuit-belongings-gutted-jind-news-c-199-1-sroh1006-157693-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शॉर्ट सर्किट से मजदूर के घर में लगी आग, जला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शॉर्ट सर्किट से मजदूर के घर में लगी आग, जला सामान
विज्ञापन
फोटो 31जेएनडी28-आग से जले सामान को दिखाते हुए पीड़ित कमल। स्रोत शहरवासी
जींद। रोहतक रोड पर मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण उसकी वर्षों की मेहनत की कमाई राख हो गई। आग से करीब दो लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। शहरवासियों ने इस मजदूर के लिए सरकार और प्रशासन से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
राजकुमार गोयल ने कहा कि पीड़ित कमल ने मेहनत की कमाई से एक-एक पैसा एकत्रित करके घर का यह सामान जुटाया था, लेकिन आग की एक छोटी सी चिंगारी ने जीवनभर की मेहनत को स्वाहा कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा का जीवन चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रशासन को इस जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।
कमल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। कमल काम पर गया हुआ था जबकि उसकी माता अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। सुबह करीब नौ बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक कमल मौके पर पहुंचा तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, पंखे, घरेलू सामान, बिजली की फिटिंग, दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे।