फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Financier accused of beating migrant worker, case filed

Jind News: फाइनेंसर पर प्रवासी मजदूर को पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Financier accused of beating migrant worker, case filed
10जेएनडी20-नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल माधव पासवान। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : mathura
जींद। एक फाइनेंसर पर प्रवासी मजदूर माधव पासवान को दो दिन तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। थाना शहर पुलिस ने फाइनेंसर मनजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला खगरिया, गांव आनंदपुर निवासी माधव पासवान ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसने मनजीत नामक फाइनेंसर से पांच हजार रुपये लिए थे। वह सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक हजार रुपये दे भी चुका है। आरोप लगाया कि दो दिन पहले फाइनेंसर मनजीत ने उसे पकड़ लिया और सरिया से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

यह मामला मंगलवार रात उस समय सामने आया जब उसे नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया। रात को उसकी मरहम पट्टी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार सुबह वह पटियाला चौक पुलिस चौकी में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझौते के प्रयास किए लेकिन मामला एसपी के संज्ञान में आया तो मनजीत के खिलाफ मारपीट करने और जबरन पैसे वसूलने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed