फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Films work to advance culture: Ramesh

संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं फिल्में : रमेश

Fri, 15 Nov 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Films work to advance culture: Ramesh
14जेएनडी28-सीआरएसयू में आयोजित कार्यशाला में संबोधित करते निर्देशक रमेश चहल। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग की तरफ से फिल्म मेकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमेेंं मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणवी वेब सीरीज सेफ हाउस सीजन एक और दो के निर्देशक रमेश चहल ने शिरकत की।
विज्ञापन

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिन्हा ने बताया कि फिल्में समाज के लिए आइना का काम करती हैं। फिल्मों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। फिल्मों के माध्यम से बहुत प्रकार के ट्रेंड आदि देखने के लिए मिलते हैं। हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य भी फिल्में करती हैं, इसलिए जब हम फिल्में बनाते हैं तो अमित सकारात्मक फिल्में बनाने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि अच्छे सकारात्मक समाज की कल्पना की जा सके। निर्देशक रमेश चहल ने कहा फिल्मों का उद्देश्य समाज को जोड़ना और समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम भावना को बनाना होता है, लेकिन कई दशकों से भारत के फिल्म उद्योग ने फिल्मों में सच्चाई दिखाने के नाम पर नकारात्मकता का प्रसार किया है। फिल्मों में घृणा, लोभ, द्वेष की भावना के साथ हरियाणा के संदर्भ में भी एक विशेष प्रकार का विमर्श तैयार करने की कोशिश की है, जिससे समय के साथ बदलने की कोशिश हरियाणा का फिल्म उद्योग कर रहा है। उन्होंने छह और सात मार्च 2025 को विश्व संवाद केंद्र और सीने फाउंडेशन की तरफ से रोहतक में होने वाले हरियाणा फिल्म फेस्टिवल के बारे में विस्तार से बताया। जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ. बलराम बिंद ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म मेकिंग को लेकर अनुभव सांझा किए। इस दौरान सहायक प्राध्यापक दीपक अरोड़ा, डॉ. प्रदीप कुमार, सत्यव्रत, डॉ. गौरव नरवाल, डॉ. कृष्ण कुमार व अन्य मौजूद रहे।

14जेएनडी28-सीआरएसयू में आयोजित कार्यशाला में संबोधित करते निर्देशक रमेश चहल। स्रोत विवि

14जेएनडी28-सीआरएसयू में आयोजित कार्यशाला में संबोधित करते निर्देशक रमेश चहल। स्रोत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed