{"_id":"6730eaebd1706fefcb0b6acf","slug":"fighting-between-two-people-including-tractor-driver-aerial-firing-jind-news-c-199-1-sroh1009-125544-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रैक्टर चालक समेत दो से मारपीट, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रैक्टर चालक समेत दो से मारपीट, हवाई फायरिंग
Sun, 10 Nov 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नरवाना रोड पर जाट धर्मशाला की गली में मिट्टी डालने गए ट्रैक्टर चालक और मालिक के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग करने पर शहर थाना पुलिस ने शिव कॉलोनी निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लक्ष्मी नगर निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मिट्टी का भरत करने के लिए ट्रैक्टर और बुलडोजर रखता है। नरवाना रोड पर भगत सिंह अर्थमुवर्स के नाम से उनका कार्यालय है। उसके ट्रैक्टर को चालक रोहतक जिले के घडोंठी निवासी कर्मपाल रविवार को लेकर मिट्टी डालने के लिए नरवाना रोड पर जाट धर्मशाला की गली में गया था। वहां पर कर्मपाल के साथ अजय ने झगड़ा किया। उसने कार्यालय में आकर इसकी सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान अजय ने दोनों के साथ हाथापाई की और दो नाली बंदूक से जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर किया। इस दौरान आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।