फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fetal sex test case: Case filed against hospital operator and Jalalpur Kalan broker

भ्रूण लिंग परीक्षण प्रकरण : अस्पताल संचालिका और जलालपुर कलां के दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex test case: Case filed against hospital operator and Jalalpur Kalan broker
जींद। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के बाल भवन रोड स्थित शशि शर्मा अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया गया। विभाग की टीम ने एक महिला (डमी ग्राहक) की मदद से दलाल के साथ 55 हजार में सौदा तय किया था, इसके बाद जब टीम ने अस्पताल पर छापा मारा तो अस्पताल संचालिका और दलाल मौके से फरार हो गए। बुधवार को नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पालेराम की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अस्पताल संचालिका डॉ. शशि शर्मा व दलाल गांव जलालपुरा कलां निवासी अजय के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि बाल भवन रोड स्थित अस्पताल संचालिका डॉ. शशि शर्मा गर्भ में भ्रूण लिंग की जांच करती है। इस काम में जलालपुरा कलां का अजय भी शामिल है। इसके बाद टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकोए के माध्यम से दलाल अजय से संपर्क साधा। भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए 55 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। मंगलवार को डमी ग्राहक की अल्ट्रासाउंट जांच कर महिला चिकित्सक ने बधाई दी। इसके बाद इशारा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने सिविल सर्जन के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड मशीन और कमरे को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। जांच के दौरान पाया कि अस्पताल के रजिस्टर में न तो गर्भवती महिला का नाम दर्ज था और न ही एफ फार्म भरा गया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम की शिकायत पर अस्पताल संचालिका डॉ. शशि शर्मा व गांव जलालपुरा कलां निवासी अजय के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed