फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female doctor bent on forcibly referring a pregnant woman to Rohtak PGI

गर्भवती महिला को जबरदस्ती रोहतक पीजीआई रेफर करने पर तुली महिला चिकित्सक

Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Female doctor bent on forcibly referring a pregnant woman to Rohtak PGI
जींद। नागरिक अस्पताल के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां के चिकित्सक मरीजों को जबरदस्ती रोहतक पीजीआई रेफर करने लगे हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं के मामले में तो हालात और भी अधिक खराब हैं। एक गर्भवती को मंगलवार सुबह अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाया गया। चिकित्सक ने आते ही महिला को पीजीआई रोहतक रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन

चिकित्सक ने कहा कि डिलीवरी के लिए तुरंत ऑपरेशन की जरूरत है जोकि यहां नहीं हो सकता। परिजन राजी नहीं हुए तो चिकित्सक ने गर्भवती को नागरिक अस्पताल में ही दाखिल कर लिया।
विज्ञापन

सफीदों उपमंडल के गांव आलनजोगी खेड़ा निवासी सुमन को मंगलवार सुबह प्रसव का समय होने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सुमन के पति राहुल का आरोप है कि कार्यरत महिला चिकित्सक ने तुरंत ऑपरेशन करने की बात कही और रोहतक पीजीआई रेफर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने कहा कि पीजीआई में ही इसकी डिलीवरी हो सकती है। इतना सुनने के बाद राहुल ने अपने परिजनों को भी बुलाया। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में रखने की सलाह दी। महिला चिकित्सक ने कहा कि यदि तुरंत इसका ऑपरेशन नहीं हुआ तो इसकी जान को खतरा है। बार-बार समझाने पर भी परिजन नहीं माने और यहीं रखने की जिद करने लगे। राहुल का कहना है कि जब यहां पर सामान्य डिलीवरी नहीं हो सकती तो फिर पीजीआई में कैसे हो सकती है। इस पर चिकित्सक चुप हो गई। बाद में चिकित्सक ने कहा कि ऑपरेशन बुधवार को किया जाएगा। राहुल ने कहा कि यदि उसकी पत्नी व बच्चे को कोई हानि हुई तो इसके लिए महिला चिकित्सक जिम्मेदार होगी क्योंकि नागरिक अस्पताल के चिकित्सक इलाज के बजाय मरीजों को केवल रेफर ही कर रहे हैं।

शिकायत आई तो होगी जांच
इस प्रकार का कोई मामला नोटिस में नहीं आया है। महिला चिकित्सक ने मरीज की हालत देखने के बाद ही रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया होगा। इस बारे में यदि कोई शिकायत आती है तो जांच करवाई जाएगी। --डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed