फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fear of damage to wheat crop due to cold winds

Jind News: ठंडी हवाओं के चलने से गेहूं की फसल में नुकसान होने का डर

Thu, 09 Jan 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fear of damage to wheat crop due to cold winds
09जेएनडी18: कोहरा न होने से पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल। संवाद
उचाना। अब तक कोहरा न होने के साथ-साथ चल रही ठंडी हवाओं से किसानों को गेहूं की फसल में नुकसान होने का डर बना हुआ है। किसानों ने कहा कि कोहरा होने से गेहूं की फसल को फायदा होता है। इस बार अब तक कोहरा नहीं हुआ है। ठंडी हवाओं के चलने से भी गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। फसल पीली पड़ने लगी है, जिससे फसल का उत्पादन कम होगा। कोहरे का इंतजार किसानों को है, ताकि फसल को फायदा हो सके। गेहूं की फसल के लिए कोहरा फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

किसान भूपेंद्र, मंदीप, सुरेंद्र ने कहा कि फसल की बिजाई के बाद सर्दी शुरू होने पर कोहरा होने से गेहूं की फसल को फायदा होता है। इस बार कोहरा नहीं होने से फसल को फायदा नहीं हो रहा है। फसल के अनुकूल पूरी तरह से मौसम अब तक नहीं बना है। जो ठंडी हवा चल रही है, उससे फसल को नुकसान है। गेहूं की फसल बिना कोहरा के पीली पड़ने का डर बना हुआ है। फसल में पीलापन आने से उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed