फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father-son political chapter comes to an

पिता-पुत्र का राजनीतिक अध्याय खत्म: मंत्री अरविंद शर्मा

Mon, 19 Oct 2026 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Father-son political chapter comes to an
महम के गांव मदीना पहुंचने पर मंत्री अरविंद शर्मा का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
महम। हरियाणा की राजनीति में पिता-पुत्र का राजनीतिक अध्याय समाप्त हो चुका है और कांग्रेस के भीतर भी उनका राजनीतिक अस्तित्व कमजोर पड़ता जा रहा है। आने वाले समय में महम विधानसभा क्षेत्र में भी कमल खिलेगा और वर्ष 2029 में हरियाणा की जनता लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। ये बातें महम के गांव मदीना में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहीं। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। राजा शर्मा की पत्नी एवं सरपंच अंजू शर्मा को स्टेट लेवल दिशा कमेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय की सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी चरम पर है। हुड्डा पिता-पुत्र की राजनीति को लेकर भी कांग्रेस के भीतर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सरकार के विकास कार्यों का मुकाबला करने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस और विपक्षी दलों को वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव का परिणाम अभी से नजर आने लगा है और अभी से तय हो चुका है कि भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के हर गांव और हर क्षेत्र का समान विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोड़ महम के गांव मदीना में पहुंचने पर मंत्री अरविंद शर्मा का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed