फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father of child who died by drowning in Houd accused of murder

हौद में डूबकर मरने वाले बच्चे के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 19 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father of child who died by drowning in Houd accused of murder
गांव सिंघाना में छह दिन पहले पानी में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्चे के परिजन सोमवार को सदर थाना पहुंचकर कहा कि उनके बच्चे की मौत पानी की हौद में डूबने नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने बच्चे की हत्या करने के आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि विसरा रिपोर्ट आने पर यह खुलासा हो जाएगा कि बच्चे की मौत हुई है या उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बच्चे के पिता राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका चार वर्षीय बेटा अर्जुनराज 13 अक्टूबर को गांव सिंघाना में संजय के खेत में मृत पाया गया था। संजय व उसके भाई सोनू ने इस घटना को छिपाने के लिए दुर्घटना वाले दिन उन्हें मनघड़ंत कहानियां सुनाई हैं। जब दुर्घटना के अगले दिन उन्होंने खेत में मौके पर जाकर देखा और अपने स्तर पर पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि संजय व सोनू द्वारा जो बातें बताई गई हैं, वह सब पूरी तरह मनघड़ंत हैं। संजय ने ही उसके बच्चे की हत्या की है। सोनू ने उसका साथ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। विसरा रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जल्द यह पता चल जाएगा कि बच्चे की हत्या हुई है या उसकी इत्फाकिया मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed