फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father and son swindled Rs 3.32 lakh in the name of sending abroad

Jind News: कैथल के ध्यानार्थ...विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने 3.32 लाख रुपये हड़पे

Thu, 29 Aug 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Father and son swindled Rs 3.32 lakh in the name of sending abroad
सफीदों। नगर के वार्ड नंबर-8 निवासी एक व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम तीन लाख 32 हजार 500 रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वार्ड-8 निवासी रमनदीप सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। उसकी एक अन्य ट्रक चालक जज सिंह निवासी डेरा गुरदारसपुर सीवन (कैथल) के साथ जान-पहचान हो गई। फिर उसने बताया कि उसका बेटा जसन बैंस विदेश भेजने का कार्य करता है और वह उसको भी विदेश भेज सकता है। उसने अपने बेटे को इटली भेजने के लिए बात की और यह तय हुआ कि इस काम के छह लाख रुपये लगेंगे। कुछ खर्च अलग से लगेगा और तीन लाख रुपये पहले देने होंगे। यह सब तय होने के बाद अपना पासपोर्ट, अन्य दस्तावेज व तीन लाख 32 हजार 500 रुपये उसको दे दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो-तीन दिन में उसका वीजा आ जाएगा।
विज्ञापन

आराेप-रुपये मांगे तो मरवाने की दी धमकी
कुछ दिनों तक वीजा नहीं आया तो उसने उनसे मोबाइल पर बात की तो उसने कुछ समय और मांगा। वीजा नहीं आने के बाद आरोपियों ने उसकी कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। जब उसने उनके वहां जाकर संपर्क किया तो उसने धमकी दी कि यदि ज्यादा परेशान किया तो जान से मरवा देगा। जब उसने अपना पासपोर्ट व अन्य कागजात की मांग की तो उन्होंने कहा कि हमने आगे भेज दिए थे और अब हमारे पास कुछ नहीं हैं। दोनों पिता-पुत्र ने उसे गुमराह करके उससे पैसे हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने जज सिंह और उसके लड़के जसन के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed