{"_id":"67476df4727a3d79e10d6584","slug":"father-and-son-duped-people-of-rs-9-lakhs-by-promising-to-send-them-to-germany-jind-news-c-199-1-sroh1006-126315-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जर्मनी भेजने का झांसा देकर बाप-बेटे ने ठगे नौ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जर्मनी भेजने का झांसा देकर बाप-बेटे ने ठगे नौ लाख
Thu, 28 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठगने पर बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन निवासी अमित ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में एक जानकार की मार्फत गांव जामनी निवासी विकास तथा उसके पिता सतप्रकाश से अपने छोटे भाई मनीष को वर्क वीजा पर विदेश भेजने को लेकर मुलाकात हुई। सतप्रकाश ने बताया था कि उसका बेटा विकास चंडीगढ़ में विदेश भेजने का कार्यालय चलाता है। मनीष को जर्मनी भेजने के लिए 14 लाख रुपये की मांग की गई। 29 सितंबर से छह अक्तूबर 2023 तक आरोपियों को नौ लाख रुपये दे दिए। आठ अक्तूबर 2023 को उसके भाई मनीष को दुबई भेज दिया गया, जहां से फर्जी कागजातों पर आर्मेनिया भेज दिया गया। फिर आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये की और मांग की गई। किसी तरह उसने अपने जानकार की सहायता से उसके भाई को अर्मेनिया से निकाला। घर पहुंचने पर उसके भाई ने वहां हुए अभद्रव्यवहार के बारे में बताया। इस पर उसने सतप्रकाश तथा उसके बेटे से रुपये वापस मांगे। शुरू में तो आरोपियों ने रुपये वापस लौटाने की बात कही लेकिन फिर राशि लौटाने से साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमित की शिकायत पर विकास तथा उसके पिता सतप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।