{"_id":"653d6bbc2af770c0ce0abe19","slug":"father-and-daughter-died-in-road-accident-jind-news-c-199-1-sroh1006-7989-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत
Sun, 29 Oct 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना (जींद) । रसीदां से गुलाडी रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कंबाइन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए टोहाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उचाना क्षेत्र के गांव घोघड़ियां निवासी 28 वर्षीय बलविंदर शुक्रवार को पत्नी रेखा और चार वर्षीय बेटी दिव्या के साथ बाइक पर सवार होकर पंजाब के गांव अनदाना में बुआ के घर पौत्र होने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। शुक्रवार देर शाम तीनों अपनी रिश्तेदारी में गांव गुलाडी पहुंचे। फिर बाइक पर सवार होकर वापस घर के लिए निकल पड़े। गुलाडी से रसीदां रोड पर पोल्ट्री फार्म के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कंबाइन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बलविंदर और बच्ची दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई तथा रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने रेखा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे टोहाना के निजी अस्पताल ले गए।
गढ़ी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञज्ञत कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।