फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fatal attack on tractor-trolley driver

Jind News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर जानलेवा हमला

Wed, 22 May 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fatal attack on tractor-trolley driver
सफीदों। सिल्लाखेड़ी गांव से राइस मिल में जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। वारदात में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को काफी चोटें आईं। सदर थाना सफीदों पुलिस ने घायल की शिकायत पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिल्लाखेड़ी गांव निवासी बलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की सुबह वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर राइस मिल जा रहा था। मिल में मुड़ने के लिए अपनी साइड में रुका हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग उसे गालियां देने लगे। कुछ आगे जाने के बाद लौटकर आए और हाथ में पहने कड़े व मुक्के से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर चोट लगी। दूसरा व्यक्ति बार-बार मारने के लिए उकसा रहा था। जब वह जान बचाकर मिल के अंदर भागा तो आरोपी ने उसका पीछा किया और रास्ता रोककर वहां पर रखी कस्सी से जानलेवा वार किए। वह वहीं पर गिर गया। व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए गर्दन दबोच ली। खेत में काम कर रहा उनका लड़का प्रवीन मौके पर पहुंचा और छुड़वाया। मौका देखकर बाइक सवार दोनों युवक भाग गए। सदर थाना सफीदों पुलिस ने बलजीत की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed