फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will take out tractor-vehicle parade on January 26

Jind News: 26 जनवरी को ट्रैक्टर-व्हीकल परेड निकालेंगे किसान

Tue, 16 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor-vehicle parade on January 26
15जेएनडी37-ट्रैक्टर, व्हीकल परेड की योजना बनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्वयं
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा की संयुक्त बैठक जाट धर्मशाला में सोमवार को कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 26 जनवरी को देशभर में होने वाले ट्रैक्टर व व्हीकल परेड के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष बारूराम, रमेश चंद्र, कैप्टन रणबीर चहल, फूल सिंह श्योकंद ने बताया कि किसान-मजदूर विरोधी मोदी सरकार व भाजपा का विश्वासघात सभी के सामने है। किसानों के लंबे आंदोलन के बाद वापस हुए किसान विरोधी कानून के समय मोदी सरकार ने जो वादा किया था, उस पर खरी नहीं उतरी और किसानों के साथ विश्वासघात किया, जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा लगातार आंदोलनरत है। उन्होंने बताया कि जिस समय किसान विरोधी कानून सरकार ने वापस लिए उसी समय भाजपा सरकार ने किसानों के साथ वादा किया था कि एमएसपी की गारंटी, बिजली बिल रद्द होगा और लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषी मंत्री को हटाया जाएगा, लेकिन वह अभी भी मंत्री बने हुए हैं और उसका बेटा खुला घूम रहा है। ना ही एमएसपी का कानून बना और दोबारा से बिजली बिल 2023 भाजपा सरकार लेकर आ गई। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा संयुक्त रूप से देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर एवं व्हीकल परेड निकलेंगे। उन्होंने मांग की कि एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित की जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। प्रीपेड मीटर व बिजली बिल विधायक 2023 को वापस किया जाए। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए। लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषियों को सजा दी जाए। मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द किया जाए। ड्राइवर के लिए लाया गया काला कानून वापस लिया जाए। सभी स्कीम वर्कों सहित कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए और पक्का किया जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए। अडानी-अंबानी की लूट को बंद किया जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। 60 वर्ष से ऊपर के सभी किसानों मजदूरों को दस हजार मासिक पेंशन प्रति व्यक्ति दी जाए।
विज्ञापन


बॉक्स

मुख्यालय से निकाली जाएगी परेड

बैठक में निर्णय लिया गया कि जींद में जिला मुख्यालय पर यह परेड निकाली जाएगी। जिसमें जिलाभर से ट्रैक्टर एवं विभिन्न तरह की गाड़ियां आदि शामिल होंगे। इस परेड में किसानों के साथ-साथ मजदूर भी अपने साधन लेकर शामिल होंगे। रमेश चंद्र ने बताया कि निर्णय की जानकारी जिला प्रशासन को संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल 19 जनवरी को देगा। बैठक में आजाद पालवा, सिक्किम, छज्जू कंडेला, फूलसिंह श्योकंद, दलबीर, भारती ढाकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



15जेएनडी37-ट्रैक्टर, व्हीकल परेड की योजना बनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्वयं

15जेएनडी37-ट्रैक्टर, व्हीकल परेड की योजना बनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed