{"_id":"6aee22cfc44d01c91800fe44","slug":"farmers-will-receive-a-subsidy-for-planting-recommended-sugarcane-varieties-jind-news-c-199-1-jnd1011-163324-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गन्ने की अनुशंसित किस्मों की बिजाई पर किसानों को मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गन्ने की अनुशंसित किस्मों की बिजाई पर किसानों को मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
जींद। गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए सरकार गन्ना तकनीकी योजना संचालित कर रही है। योजना के तहत वर्ष 2026-27 में गन्ने की अनुशंसित किस्मों की बिजाई करने वाले किसानों को अनुदान दिया जाएगा। मध्यकालीन गन्ने की बिजाई करने वाले किसान 31 दिसंबर तक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि अगेती किस्मों की बिजाई करने वाले किसानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी। वहीं, अक्तूबर और नवंबर में मध्यकालीन गन्ने की बिजाई करने वाले किसानों के लिए एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक आवेदन का अवसर दिया गया है। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। सहायक गन्ना विकास अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि अधिसूचित और अनुशंसित गन्ना किस्मों की आधुनिक तकनीकों से बिजाई करने पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें चार फीट चौड़ी कतारों में बिजाई, सिंगल-बड, बड-चिप विधि, फाउंडेशन सीड सर्टिफिकेशन और बीज उपचार जैसी तकनीकें शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योजना के तहत गन्ने की खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी दी जाएगी। इनमें गन्ना सेट ट्रीटमेंट, पावर वीडर, ट्रेंच मेकर, रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉइलर, गन्ना कटर, प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं। योजना का उद्देश्य गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि करना है।