फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers were given training in animal husbandry

Jind News: किसानों को पशुपालन का प्रशिक्षण दिया

Thu, 08 Aug 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given training in animal husbandry
07जेएनडी19-प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए। संवाद
नरवाना। पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चाखेड़ा में चल रहे तीन दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उन्मुख बनाना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन डॉ. रमेश कुमार, दूसरे दिन डॉ. राजिंद्र, तीसरे दिन डॉ. नवजोत ने पशुओं की बीमारियों व उनके निदान के बारे में और पशु प्रजनन, पशु प्रबंधन, संतुलित आहार, बीमारियों से बचाव आदि के बारे में जानकारी दी। केंद्र निदेशक रमन शीलवंत ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के किसान व युवा दूध उत्पादन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाए हुए हैं। आधुनिक पशुपालन के तौर तरीकों को अपनाने के साथ-साथ इस व्यवसाय को और भी आगे विकसित किया जा सकता है। यदि पशु पालक महिलाएं, बेरोजगार नौजवान व पशुपालक नस्ल सुधार कार्यक्रम, नवजात पशुओं की देखभाल, पशु घर व्यवस्था, पशु आहार के बारे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने परिवार प्रदेश व देश की प्रगति में अग्रणी होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक रोहित, रणदीप, प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed