फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers' suffering... Government is not giving MSP rate and fair price

Jind News: किसानों की पीड़ा...एमएसपी रेट और उचित दाम नहीं दे रही सरकार

Mon, 10 Nov 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers' suffering... Government is not giving MSP rate and fair price
फोटो 4नवीन कुमार
मंडी अटेली। भारत कृषि प्रधान देश है लेकिन यहां के किसानों की स्थिति बहुत खराब है। वे अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में जाते हैं लेकिन उन्हें उचित दाम नहीं मिलता। एमएसपी रेट पर फसल की बिक्री न होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसको लेकर अटेली में किसानों के साथ बातचीत की गई तो किसानों ने कहा कि सरकार को एमएसपी रेट पर फसल खरीदनी चाहिए और उन्हें उचित दाम देना चाहिए। इसके अलावा मंडी में टोकन और गुणवत्ता की समस्या को भी हल करना चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स
हम अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में जाते हैं लेकिन हमें उचित दाम नहीं मिलता। एमएसपी रेट पर फसल की बिक्री न होने के कारण हमें नुकसान उठाना पड़ता है। -किसान नवीन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स


मंडी में टोकन और गुणवत्ता को लेकर हमें अपनी फसल को कम कीमत पर व्यापारियों को बेचनी पड़ती है। उचित रेट पर न तो फसल की बिक्री होती है और न ही कोई मुआवजा मिलता है। सरकार को एमएसपी रेट पर फसल खरीदनी चाहिए। -किसान महावीर सिंह तंवर।

बॉक्स:
सरकार द्वारा हमारे बाजरे को 2775 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मजबूरीवश हमें अपनी फसल ओने पौने दाम पर आढ़तियों को बेचनी पड़ रही है। -किसान युधिष्ठिर।



बॉक्स:


हमें हमारी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण खाद बीज खरीदने में दिक्कत हो रही है। मंडी में टोकन और गुणवत्ता की समस्या को भी हल किया जाए। -किसान जितेंद्र राठौड़।


बॉक्स


हमें आढ़तियों को महज 1800 रुपये में बाजरा बेचना पड़ रहा है। सरकार द्वारा 2775 रुपये प्रति क्विंटल की खरीद की घोषणा की गई थी। 575 रुपये भावांतर की घोषणा भी हुई है। हमें अभी तक कुछ नहीं मिला। -किसान बलबीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed