फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers stop illegal mining, NHAI officials not serious

Jind News: किसानों ने रोका अवैध खनन, एनएचएआई अधिकारी गंभीर नहीं

Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers stop illegal mining, NHAI officials not serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों उपमंडल क्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे व 152 डीएक्सप्रेस-वे के साथ की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अधिग्रहित जमीन में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर रहे लोगों को रोकने में जब एनएचएआई के अधिकारी गंभीर नहीं दिखे तो बुधवार को किसानों ने अवैध खनन कर रहे लोगों को रोक दिया। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के जंक्शन बनिया खेड़ा गांव के समीप यह खुदाई की जा रही थी। पास के खेतों की पानी की पाइपलाइन टूट जाने से गुस्साए किसानों सतीश, जसमत, माधी, विक्रम व राजेश ने बताया कि दो दिन पहले खुदाई कर रहे ठेकेदार के कारिंदों ने उनके खेतों की पाइपलाइन तोड़ दी। इस पर उन्होंने ठेकेदार के आदमियों को खुदाई से रोका तो वे नहीं माने। आज उन्हें मौके पर जाकर खड़ा होना पड़ा। जहां ठेकेदार के कारिंदों ने माना कि खुदाई अवैध है। यह भी कहा कि अब वे मंजूरी लेकर ही खुदाई करेंगे।

किसान बोले राष्ट्रहित सर्वोपरि

किसानों ने कहा कि दिल्ली-कटरा राजमार्ग बना रही ठेकेदार कंपनी के आदमी एक्सप्रेस-वे की अत्यंत निकटवर्ती जमीन से मिट्टी खोदकर सड़क बनाने के काम में ले रहे थे। जिन्होंने इस जमीन में गहरी खुदाई कर दी है। इनका कहना था की साथ में गहरी जमीन में बारिश के मौसम में पानी भरा रहने से एक्सप्रेस-वे कमजोर होगा। किसानों का यह भी कहना था कि अब अवैध रूप से खुदाई की जा रही है, बाद में एनएचएआई को अपने खर्च पर इसमें फिर मिट्टी भरनी पड़ेगी। उनका कहना था कि राष्ट्र का नुकसान उनका नुकसान है। वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


ऐसे खुदाई गलत है, परियोजना प्रबंधक कार्रवाई करेगा

एनएचएआई का भिवानी क्षेत्र देख रहे अधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे मिट्टी खोदना वर्जित है। उन्होंने कहा कि जंक्शन के इलाके में परियोजना प्रबंधक रणजीत मिश्रा को कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed