{"_id":"6998a67abdc0bf051c08ebf5","slug":"farmers-should-regularly-monitor-the-wheat-crop-sdo-jind-news-c-199-1-jnd1010-148813-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नियमित गेहूं की फसल की निगरानी करें : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नियमित गेहूं की फसल की निगरानी करें : एसडीओ
विज्ञापन
20जेएनडी13: पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ. सुशील कुमार।
जींद। तापमान में गिरावट गेहूं की फसल में पीला रतुआ का कारण बन सकती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों को इस बीमारी को लेकर जागरूक किया। एसडीओ डॉ. सुशील कुमार ने किसानों को बीमारी के लक्षण एवं बचाव को लेकर निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसान नियमित गेहूं की फसल की निगरानी करते रहें। यदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विशेषज्ञों से परामर्श करें। उन्होंने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह व फरवरी के शुरुआती दौर में पीला रतुआ के संक्रमण की संभावना अधिक रहती है।
उन्होंने कहा कि बीमारी फंगस के कारण फैलती है। नमी के दौरान यह फंगस और भी अधिक सक्रिय हो जाता है। बीमारी के दस्तक देने पर गेहूं के पौधों के पत्तों पर पीले का रंग का पाउडर देखा जाने लगता है। यह पाउडर लाइनों में होता है। धीरे-धीरे पत्ता सूखने लगता है और पत्ते सूख जाने के बाद प्रकाश संश्लेषण के क्रिया नहीं हो पाती जिसके परिणामस्वरूप धीरे-धीरे पूरा पौधा सूखने लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीला रतुआ आने पर प्रोपिकोनाजोल 200 एमएल 200 लीटर पानी में मिला कर प्रति एकड़ प्रभावित फसल पर कोन व कट नोजल से स्प्रे करवाएं। इस बीमारी को रोकने के लिए 200 लीटर पानी प्रति एकड़ का छिड़काव करना आवयश्क है।
रोग के प्रकोप और फैलाव को देखते हुए 15 से 20 दिन के अंतराल में दूसरा स्प्रे भी करें। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र में ठंड अधिक पड़ने के कारण गेंहू की पैदावार भी अधिक होगी।