फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers said - the officials hoisted the tricolor is not a problem, politicians will protest

किसान बोले- अधिकारी तिरंगा फहराएं दिक्कत नहीं, राजनेताओं का करेंगे विरोध

Sat, 23 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers said - the officials hoisted the tricolor is not a problem, politicians will protest
अधिकारियों से बातचीत करके बाहर आते किसान नेता। अमर उजाला - फोटो : Jind
जींद। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का आह्वान किया गया है। इस पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया व डीआईजी ओपी नरवाल ने चीनी मिल में किसान नेताओं के साथ बैठक की। डीसी ने पूछा कि 26 जनवरी को किसानों का क्या कार्यक्रम है। इस पर किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोई अधिकारी या कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज फहराता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यदि कोई राजनेता कार्यक्रम में आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चली बैठक में किसानों ने आश्वासन दिया कि वे आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते शनिवार को हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिल्ली रवाना हुए। कुछ युवा तिरंगा लगाकर बाइक और साइकिल से भी निकले। वहीं रविवार को करीब 12 हजार ट्रैक्टर जिले से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश प्रवक्ता छाजू कंडेला, किसान नेता आजाद पालवां, सतबीर पहलवान बरसोला, पूर्व कैप्टन भूपेंद्र जागलान, पूर्व कैप्टन वेद प्रकाश बरसोला, बिजेंद्र सिंधु, एडवोकेट महेंद्र रिढाल सहित 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर गणतंत्र दिवस मनाने पर होगा फैसला
किसान नेताओं ने कहा कि फिलहाल तक सिर्फ दिल्ली में ही परेड निकाल कर गणतंत्र दिवस मनाने का फैसला है। जिला स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। यदि कोई सहमति बनी तो उसी हिसाब से कार्यक्रम किया जाएगा। प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम को बाधित करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने एक ही बात पूछी है कि 26 को क्या कार्यक्रम है। हमने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी तिरंगा फहराता है तो कोई दिक्कत नहीं। यदि कोई राजनेता आता है तो विरोध होगा। - आजाद पालवां, किसान नेता।
जींद में किसान पहले से ही शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहे हैं। आज भी आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय पर्व में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. आदित्य दहिया,डीसी।

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने का कोई कार्यक्रम नहीं है। बल्कि किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था की जाएगी कि ताकि कहीं जाम की स्थिति न बने। - ओपी नरवाल, डीआईजी

ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली रवाना हुए किसान।

ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली रवाना हुए किसान। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed